नोका में 15 मकानों में पिछले एक माह से बिजली आपूर्ति ठप

बड़लिया ग्राम पंचायत के नोका गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास आबादी क्षेत्र में पिछले एक माह से बिजली आपूर्ति ठप है। इसके लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। यहां ट्रांसफार्मर जलने से 15 ज्यादा मकानों में पिछले एक माह से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीण गौतमलाल, रकमा, मंगीलाल, मोतीलाल, रंगजी, मणिया आदि ने बताया कि इस संबंध में कई बार जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को

अवगत कराने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव एक तरफ से जंगल से सटा हुआ है। शाम होते ही अंधेरा हो जाने के बाद जंगली जानवरों का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TziUAc

Post a Comment

0 Comments