घोड़े वाले बाबा चौराहे पर पुलिस ने दिया महिला सुरक्षा का संदेश

लायंस क्लब कोटा नाॅर्थ की ओर से मंगलवार काे घोड़े वाले बाबा चौराहे पर पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘आवाज‘ (महिला/बालिका सुरक्षा को समर्पित) को लेकर गुमानपुरा थाना पुलिस, लॉयन्स क्लब पदाधिकारियों, चाइल्ड लाइन द्वारा महिला/बालिका सुरक्षा एवं सम्मान, कानून के प्रति प्रति सजगता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय महिलाओं व पुरूषों की सहभागिता के साथ किया गया।

कार्यक्रम में गुमानपुरा सीआई मनोज सिकरवार ने स्थानीय महिलाओं, पुरुषों को अधिकारों व कानून के प्रति सजग रहने का संदेश दिया और कहा कि महिलाएं अपने आपको कमजोर ना समझे, अपने हक के प्रति आवाज उठाए तथा शोषण, अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलन्द करें। गुमानपुरा सीआई मनोज सिकरवार के नेतृत्व में घोड़ेवाले बाबा चौराहे व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आवाज एक विशेष अभियान का पुलिस दल के साथ जागरूकता पोस्टर चस्पा किया। महिलाओं को पुलिस में विश्वास के बारे में विभिन्न जानकारी दी। आमजन को मास्क बांटे गए।

नवरात्र पर ही नहीं, साल भर हाे कन्याओं का सम्मान

चाइल्ड लाइन कोटा, स्काउट व गाइड, अलारिप्पू संस्थान की शहर समन्वयक कल्पना प्रजापति ने बताया कि आज अल्लारिपू संस्थान काॅलेज में पुलिस द्वारा आयोजित आवाज महिला व किशोरी उत्पीडऩ के विरुद्ध आवाज कार्यक्रम पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डाॅ. मुकेश मोहन दाधीच] नोडल निदेशक यज्ञदत्त हाड़ा, कार्यवाहक केन्द्र समन्वयक नर्बदा कछावा, सद्दाम, शाहरुख, साहिल, रेलवे व सिटी चाइल्ड लाइन टीम सदस्य सदस्य उपस्थित रहे। शहर समन्वयक कल्पना प्रजापति ने कहा कि जैसे नौ दिन हम कन्याओं को पूजते है वैसे ही हम पूरे वर्ष बालिकाओं का सम्मान करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police gave message of women safety at Horse Baba Crossroads


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31KtOY8

Post a Comment

0 Comments