डीआरएम ने रेलकर्मियों को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई

केंद्रीय सतर्कता आयोग के आह्नान पर 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोटा मंडल में मंगलवार को डीआरएम पंकज शर्मा ने रेल अधिकारियों व रेलकर्मियों को वर्चुअल माध्यम से ईमानदारी पारदर्शिता व भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर सप्ताह शुरू किया। उन्हाेंने कहा कि हम सभी को जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी बनाए रखनी है।
गुप्ता आज कोटा में : पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी बीके गुप्ता बुधवार को कोटा में रहेंगे। वे मंडल के सभी अधिकारियों के साथ सतर्कता पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Op0RM

Post a Comment

0 Comments