अब हर मेडिकल स्टाेर ऑनलाइन,ऑर्डर पर दवा की हाेम डिलिवरी भी की जाएगी

डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट संस्थान ने आमजन को घर बैठे दवा पहुंचाने की दिशा में एक बेहतर कदम बढ़ाया है। जिले के सभी लोकल मेडिकल स्टोर्स ऑनलाइन जुड़ गए हैं। ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ केमिस्ट संस्थान ने जन आंदोलन शुरू किया है। जिसमें सेहत साथी द्वारा अायु एप से जिले के सभी लोकल मेडिकल स्टोर ऑनलाइन किए गए हैं।

केमिस्ट संस्थान और सेहत साथी ने लोकल मेडिकल स्टोर्स को ऑनलाइन करने की पहल की है। काेराेना महामारी के दाैर में जिले अामजन काे घर बैठे दवा सुलभ हाे सके इसके लिए संस्थान आयु एप काे माध्यम बनाया है। इस एप पर ऑर्डर करने पर दवा की हाेम डिलिवरी भी की जाएगी।

घर से 5 किमी क्षेत्र के स्टाेर से मंगा सकेंगे दवा
मेडिकल स्टोर्स को अपने क्षेत्र के 5 किलोमीटर तक उनके ग्राहक देख पाएंगे और अपना प्रिस्क्रिप्शन (Rx) शेयर करके दवा और अन्य जरूरी सामान आर्डर कर सकेंगे। इससे ग्राहक को उनके जरूरत का सामान उसी दिन मिल पाएगा। वो ऑनलाइन फार्मेसी की तरफ नहीं जाएंगे। इससे लोकल स्टोर्स की आमदनी भी बढ़ेगी और आमजन को बेहतर सुविधा मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now every medical store online, drug delivery will also be done on order.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Pj0rN

Post a Comment

0 Comments