बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

मालवीय नगर इलाके में बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वाले दुकानदार को रविवार रात को मालवीय नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दुकानदार कन्हैयालाल सेक्टर 2 को रहने वाला है। एसीपी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सत्कार शॉपिंग सेन्टर पर एक बेकरी शॉप वाला व्यक्ति पटाखे बेच रहा है, जबकि कोरोना के कारण प्रतिबंधित होने के कारण पुलिस ने अभी तक एक भी लाइसेंस जारी नही हुए है। ऐसे में मौके पर पहुंची टीम ने दुकान की तस्दीक करके आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में पटाखे बरामद कर लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mnG9cI

Post a Comment

0 Comments