पिछले तीन महीने से अधिक समय से सब्जियां महंगी ही बिक रही है, लेकिन अब मंडियों में सीजनेबल हरी सब्जियों की आवक होने लग गई है, जो बाकी सब्जियों की अपेक्षा सस्ती है। शारदीय नवरात्रा के साथ मंंडियों में सीजनेबल हरी सब्जियों की शुरूआत हो जाती है, लेकिन दशहरे बाद थोड़ी आवक बढ़ जाती है। जयपुर फल-सब्जी थाेक विक्रेता संघ अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि दीपावली के बाद से इन सब्जियों की आवक बढ़कर दोगुनी तक हो जाएगी।
सर्दियों में ज्यादातर उपभोक्ता पालक, मूली, गाजर, मैथी, हरी मिर्च, धनिया ,बथुआ व मटर खरीदते है। अभी मटर की आवक तो है लेकिन दीपावली बाद यह चार गुना तक बढ़ जाएगी। अभी टमाटर 30, ग्वारफली 40 से 45,गोभी 25 से 30, हरि मिर्च 20 से 25, पालक 7 से 8, मूली 8 से 10, पत्ता गोभी 20 से 25 व लौकी 10 से 12 रुपए किलो थोक भाव में बेची जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35FddGr
0 Comments