दिव्यांशी शुक्ला जोश स्किल्स एप पर पढ़ाएंगी व्यक्ति निखार विषय

शहर की द्वारिका कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय दिव्यांशी शुक्ला अब जोश टॉक्स की एजुकेशन एप जोश स्किल्स पर व्यक्तित्व निखार की ट्रेनिंग देंगी। जोश टॉक्स को वर्ष 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। दिव्यांशी पेशे से शिक्षक और लेखक हैं।

कई किताबें सह लेखक के रूप में लिख चुकी है। दिव्यांशी का नाम दो बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। उनके पिता रविकर शुक्ला रेलवे कर्मचारी और मां रमा शुक्ला गृहिणी हैं। दिव्यांशी ने बताया कि साल-2019 में पहली बार जोश टॉक्स ने उन्हें भाषण देने के लिए मौका दिया था। इसके बाद वे लगातार संपर्क में रहीं हैं।

व्यक्तित्व को कैसे निखारा जा सकता है इस विषय पर ब्लाॅग, आर्टिकल, कविताएं लिखकर लोगों को प्रेरित कर रही हैं। जल्द ही भीलवाड़ा में होने वाले टेड एक्स इवेंट में भी दिव्यांशी पब्लिक स्पीकिंग क्यों एक हव्वा है? विषय पर अनुभव साझा करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34znPr6

Post a Comment

0 Comments