कोरोना वॉरियर नर्सिंग दंपती का किया सम्मान

लायंस क्लब कोटा द्वारा कोरोना वारियर के रूप में नर्सिंग दंपती अजय मेहरा व वैशाली मेहरा को शॉल, माला, पीपीई किट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन अध्यक्ष अजय मेहरा ने कहा कि कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। अभी भी मरीज गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। जिन्हें लगातार ऑक्सीजन पर रखा जा रहा है। जब तक वेक्सीन नहीं आती, तब तक दो गज दूरी ही वेक्सीन के रूप में अपनानी होगी। लायंस क्लब अध्यक्ष निशा धूत, जोनल चैयरमेन बृजसुंदर नागर, जॉन अध्यक्ष पीडी मित्तल आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3muzE85

Post a Comment

0 Comments