लॉ यूनिवर्सिटी में नए 26 अशैक्षणिक पदों को मंजूरी

राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेड़कर लॉ यूनिवर्सिटी में 26 अशैक्षणिक पदों के सृजन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। प्रस्ताव के अनुसार, जयपुर में हाल ही में नए लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है, जिसमें विधि सहायक, सहायक कुल सचिव, अनुभाग अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, निजी सहायक और स्टेनोग्राफर के एक-एक पद, वरिष्ठ सहायक के दो पद, सूचना सहायक के पांच पद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 6 पद तथा कनिष्ठ सहायक के 7 पदों सहित कुल 26 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eiPGPv

Post a Comment

0 Comments