सांगानेर विधानसभा में वार्ड नंबर 65 से वार्ड 103 तक फैला हुआ है। 39 वार्डों में से 6 पर भाजपा की स्पष्ट बढ़त नजर आ रही है। कांग्रेस की स्थिति 7 वार्डों मजबूत दिखती है। शेष 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मजबूत स्थिति को देखते हुए त्रिकोणीय संघर्ष बना हुआ है। 15 वार्डों में स्थिति स्पष्ट नहीं। यहां जीत-हार का अंतर कम रहने के आसार हैं। लेकिन अधिकतर पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत है।
यहां भाजपा को यहां बढ़त के आसार
वार्ड 68 भाजपा के पूर्व चेयरमैन हरीश शर्मा और कांग्रेस के दिनेश कुमार सैनी के बीच सीधा मुकाबला है, लेकिन भाजपा के हरीश शर्मा को बढ़त मिल सकती है।
वार्ड 73 भाजपा के अरुण वर्मा और कांग्रेस के रामचंद्र देवंदा के बीच टक्कर के बावजूद भाजपा को फायदा।
वार्ड 75 में भाजपा की भारती लख्यानी और कांग्रेस की
सविता यादव के बीच सीधा मुकाबला है।
वार्ड 82 भाजपा के मनोज तेजवानी और कांग्रेस के चंद्रवीर सिंह में मुकाबला है, यहां भाजपा मजबूत स्थिति में हैं।
वार्ड 87 भाजपा की सौम्या गुर्जर और कांग्रेस की पिंकी यादव के बीच सीधा मुकाबला है, इस वार्ड पर भाजपा अपनी जीत का दावा कर रही है।
वार्ड 97 भाजपा की नौरती यादव और कांग्रेस की सन्नू चौधरी में मुकाबला कड़ा है, यहां भाजपा अपनी स्थिति मजबूत मान रही है।
कांग्रेस को यहां बढ़त के आसार
वार्ड 74 कांग्रेस की हेमा और भाजपा की सुधा गुप्ता में सीधा मुकाबला है, हेमा बढ़त में है।
वार्ड 88 कांग्रेस की मायादेवी और भाजपा की दयावंती नौगिया में सीधा मुकाबला, वाल्मीकि समाज के समीकरण को देखते हुए कांग्रेस अपनी बढ़त मान रही है।
वार्ड 95 कांग्रेस की पूर्व पार्षद संतोष शर्मा और भाजपा की रतन कंवर में मुकाबला, माहौल के मुताबिक संतोष बढ़त में दिखती है।
वार्ड 92 कांग्रेस की ज्योति सैनी और भाजपा की लक्ष्मी सैनी के बीच सीधा मुकाबला, कांग्रेस इस वार्ड पर अपनी बढ़त मान रही है।
वार्ड 93 कांग्रेस की दिव्या सिंह और भाजपा से प्रेमचंद बंसल में मुकाबला, कांग्रेस पहले ही दिन से यहां अपनी बढ़त मान रही है।
वार्ड 94 कांग्रेस की दीपिका सैनी और भाजपा की गुड्डी कुमावत के बीच सीधा मुकाबला है, यहां कांग्रेस अपनी बढ़त मान रही है।
वार्ड 96 कांग्रेस के शिवराज गुर्जर और भाजपा के जगदीश चौधरी में मुकाबला। कांग्रेस इस वार्ड पर अपनी बढ़त मान रही है।
उलटफेर करने वाले यह वार्ड, जहां दोनों ही दल त्रिकोणीय के फेर में फंसे हुए हैं
वार्ड 72 भाजपा के पारस जैन और कांग्रेस के सुरेश ईनानी के बीच भाजपा के बागी समुंदरसिंह।
वार्ड 69 में भाजपा के आशीष शर्मा और कांग्रेस के पूर्व पार्षद कमलेश गोयल के बीच निर्दलीय मनीष शर्मा मजबूत दिखते हैं।
वार्ड 70 भाजपा के रामावतार गुप्ता और कांग्रेस की रिंकू अग्रवाल के बीच निर्दलीय राधे कटारा... कुछ भी संभव है।
वार्ड 81 भाजपा के सत्यनारायण गुप्ता और कांग्रेस के मनोज सिंह गोतोड़ के बीच निर्दलीय जय वशिष्ठ व विनय प्रताप सिंह भोपर। वोटों में कटौती से नतीजा होगा।
वार्ड 83 भाजपा के अरुणा टांक और कांग्रेस के शंकर बाजड़ोलिया के बीच निर्दलीय सिद्धार्थ तोंदवाल।
वार्ड 84 में भाजपा के अभय पुरोहित और कांग्रेस की नीति जैन के बीच निर्दलीय मनोज अग्रवाल।
वार्ड 101 कांग्रेस की मंजूलता मीणा और भाजपा के मोतीलाल मीणा के बीच निर्दलीय भी हैं।
वार्ड 71 कांग्रेस के कमल नयन गुप्ता और भाजपा के मुकेश शर्मा, वार्ड 85 भाजपा के सतीशचंद्र और कांग्रेस के हरिओम तथा वार्ड 86 भाजपा के पूर्व पार्षद गणेश मीणा और कांग्रेस के दामोदर मीणा में एक-एक वोट की लड़ाई है।
झोटवाड़ा वार्ड 60 में शील व किरण में बेहद रोचक जंग
नगर निगम ग्रेटर के रविवार काे हुए चुनावों में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 60 में भाजपा की पूर्व मेयर शील धाबाई व कांग्रेस की किरण देवल में जोरदार टक्कर है। दाेनाें ही प्रत्याशियों काे ग्रेटर में मेयर का दावेदार माना जा रहा है। शील धाबाई 2001 से 2004 तक जयपुर नगर निगम की मेयर रही है। वहीं, किरण देवल पृथ्वीराज नगर के लिए आंदाेलन करने वाले एडवाेकेट घनश्याम सिंह की पत्नी है।
वार्ड 64 में निगम के गत बाेर्ड में भाजपा के चेयरमेन रहे मान पंडित व राजेंद्र कुमार अग्रवाल में भी कांटे का मुकाबला है। क्षेत्र में दाेनाें ने जोरदार प्रचार किया। चुनाव के दिन भी दाेनाें प्रत्याशियों के बेनर पाेस्टर छाए रहे। इसी तरह वार्ड 61 में भाजपा की पूर्व चेयरमेन रही राखी राठौड़ का मुकाबला माेनिका शर्मा से रहा। राखी राठौड़ ने अपने पुराने कार्याे काे गिनाते हु़ए वाट मांगे। दाेनाें ही पूर्व चेयर जीत की दावेदारी कर रहे है। वार्ड 63 में कांग्रेस के लालचंद यादव की दावेदारी मानी जा रही है। यहां भाजपा के पीयूष किराड़ू काे अंतिम समय टिकट दिया गया था।
झाेटवाडा विधानसभा क्षेत्र में वार्ड 43 से 64 तक कुल 22 वार्ड है। कांग्रेस के स्थानीय विधायक कृषि व पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया और भाजपा के पूर्व मंत्री राजपाल सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। दाेनाें की चुनाव के दाैरान अपने-अपने प्रत्याशियों के चुनाव का जायजा लेते रहे। वार्ड 45,46,48,49,51,52,55,56,58,60,61,62, 64 पर भाजपा जीत की दावेदारी कर रही है।
दोपहर 12 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान:- वार्ड 64 में ब्राइट फ्यूचर में 10 व आचार्य महाप्रज्ञ स्कूल में 6 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दोपहर तक ब्राइट फ्यूचर में 6397 वाेटर में से 1225 हीर वाेट डाले इसी तरह महाप्रज्ञ में 3121 वाेटर में से 638 वाेट डाले गए थे। वार्ड 57 में एक स्कूल में में सबसे धीमा मतदान रहा। यहां दोपहर 1 बजे तक 6 मतदान केंद्राे में 3805 में से 755 वाेट ही डाले गए थे।
मालवीय नगर अर्चना और कालीचरण के नाम पर मतदान
कुल 26 वार्ड, 12 में कांग्रेस व 12 में भाजपा...बागी निर्दलीय भारी
ग्रेटर के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में पार्षद प्रत्याशियों के बजाय कांग्रेस लीडर अर्चना शर्मा व भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के नाम पर वोट पड़े। सीधे ताैर पर भाजपा-कांग्रेस में लड़ाई है। वार्ड 134 में भाजपा और कांग्रेस ने वार्ड नम्बर 135, 133 में समर्थित प्रत्याशी के भराेसे चुनाव लड़ा है। सराफ ने सभी वार्डाें में भाजपा प्रत्याशी जीतने, जबकि कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा ने 20 वार्डाें में कांग्रेस प्रत्याशियाें के जीतने का दावा किया है।
पॉश कॉलोनियों के वोटर में रुचि कम, 35-40% ही वोटिंग
मतदान केन्द्राें के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्चना शर्मा के बड़े-बड़े बैनर लगा दिए, वहीं भाजपा के समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियाें के लिए विधायक कालीचरण सराफ के नाम पर वाेट मांगे। यहां पाॅश काॅलाेनियाें के मुकाबले सामान्य काॅलाेनियाें में ज्यादा वाेट पड़े। दाेपहर तक बूथाें पर इक्के दुक्के वाेटर्स नजर आए लेकिन शाम के दाैरान बूथाें पर भीड़ दिखी। यहां महावीर नगर, आदिनाथ नगर, लालबहादुर नगर सहित अन्य पाॅश इलाकाें में 35-40 फीसदी मतदान हुआ जबकि झालाना, टाेंक फाटक, मालवीय नगर, दुर्गापुरा, स्वेज फार्म, महेश नगर, 22 गाेदाम से जुड़ी काॅलाेनियाें में अच्छी वाेटिंग हुई।
पर्चियाें बांटने पर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकाें जताई नाराजगी
गाेपालपुरा महावीर नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के एक बूथ पर एक महिला द्वारा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बूथ के बाहर ही वाेटर्स काे पर्चियां बांटने पर विवाद हाे गया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक ने फर्जी वाड़े के आराेप लगाया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला काे बूथ से बाहर भेजा तब जाकर मामला शांत हुआ।
विद्याधर नगर अपना गढ़ बचाती दिख रही है भाजपा
कुल 42 वार्ड, 18 वार्डों में भाजपा और 8 में कांग्रेस भारी
विद्याधर नगर में 10 बजे बाद वोटिंग तेज हुई। दोपहर में फिर सूनापन। वार्ड नंबर 25 के बूथ गांधी बाल निकेतन स्कूल का भवन मालिक ही कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहा था। इस कारण इस मतदान केंद्रों के एक किलोमीटर दूर मुरलीपुरा बीड स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया था। इससे मतदाताओं को परेशानी हुई। वार्ड 18 के बूथ सिंधु नगर पब्लिक स्कूल 10 मिनट मतदान रुका। चार्ट में निर्दलीयों के चुनाव चिह्न में गफलत हो गई थी।
यह रह सकता है जीत का गणित : पिछले चुनाव में भाजपा ने 14 में से 10 वार्ड जीते थे। इस बार भी भाजपा यही कहानी दोहराती नजर आ रही है। इस क्षेत्र में 42 वार्डों में से 18 वार्डों में भाजपा और 8 में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। 10 सीटें ऐसी है जहां दोनों के बीच कांटे का मुकाबला है। 6 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति भी बन गई है।
पूर्व पार्षद त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे तो कहीं सीधी टक्कर
भाजपा के पूर्व पार्षद गोपाल कृष्ण शर्मा इस बार कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 3 में भाजपा के हरिशंकर बोहरा के सामने हैं। वार्ड 26 में पूर्व भाजपा पार्षद दिनेश कांवट और कांग्रेस के पंकज अग्रवाल में मुकाबला अच्छा है। वार्ड 20 में पूर्व भाजपा पार्षद भंवर सिंह राठौड़ त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे हुए हैं। वार्ड 28 में दो पूर्व पार्षद कांग्रेस की मंजू शर्मा और भाजपा की दुर्गेश नंदिनी के बीच कांटे का मुकाबला है। वार्ड 18 में तीन पूर्व पार्षदों के बीच रोचक टक्कर है। इस वार्ड से इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व पार्षद भगवत सिंह, 26 साल पूर्व प्रथम नगर निगम में पार्षद रह चुके भाजपा के राधेश्याम शर्मा, दो बार निर्दलीय चुनाव जीत चुके सुशील शर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
बगरू विधानसभा के मुकाबला भाजपा-कांग्रेस का, निर्दलीयों ने दोनों को फंसा रखा है
कुल 21 वार्ड, 4 में कांग्रेस, 2 में भाजपा आगे और तीन वार्डों में सीधा मुकाबला
ग्रेटर नगर निगम के चुनाव संपन्न हो गए है। यहां पर बगरू विधानसभा क्षेत्र में पहले 7 वार्ड ही थे, इस बार दो निगम बनने के बाद पुराने वार्डों का बंटवारा करने से वर्तमान वार्ड छोटे हो गए । इस बार 21 वार्डों पर प्रत्याशियों को जीतने के लिए ज्यादा संघर्ष करना पड़ा। दोनों ही दलों के उम्मीदवार संघर्ष करते हुए देखे गए। फिर भी 4 वार्डों में कांग्रेस व 2 वार्ड में भाजपा का उम्मीदवार आगे है। साथ तीन वार्ड ऐसे भी जिनमें दोनों दलों के उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला रहा है। दो पूर्व पार्षदों के निर्दलीय होने के अलावा अन्य निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में होने की वजह से तीन वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष रहा है। शेष 9 वार्डों में स्थिति स्पष्ट नहीं है।
वार्ड 106 से कांग्रेस उम्मीदवार कैलाश खारड़ा का माहौल बीजेपी के सुरेश मीणा से अच्छा मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस उम्मीदवार की पहले सेे ही इस वार्ड में सक्रियता थी, फायदा मिल सकता है।
वार्ड 107 त्रिकोणीय मुकाबले में बसा हुआ है, क्योंकि कांग्रेस का निवर्तमान पार्षद मुकेश छापोला को इस बार टिकिट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय मैदान में है और बीजेपी सेे अंकित वर्मा व कांग्रेस से राजकुमार बुगालिया उम्मीदवार है। इसलिए वार्ड की स्थिति के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
वार्ड 110 बीजेपी के मनोज जामडोलिया से ज्यादा कांग्रेस के दीपक असवाल की सक्रियता का सीधा फायदा मिलेगा। यहां पर कांग्रेस के जीतने की संभावना ज्यादा है, युवाओं सहित बुजुर्ग भी मजबूती से समर्थन कर रहे है।
वार्ड 115 में बीजेपी के विनोद शर्मा व कांग्रेस के हजारी लाल शर्मा में बराबर की टक्कर है। यहां से 5 निर्दलीय होने की वजह से वोटों में बिखराव हो गया ।
वार्ड 116 से बीजेपी की श्रवणी जाट व कांग्रेस की सुमन साहु चुनावी मैदान में है। इनमें सीधी टक्कर होने की वजह से स्थिति स्पष्ट नहीं है।
वार्ड 118 में बीजेपी की उम्मीदवार ममता शर्मा कांग्रेस की सुमन शर्मा से ज्यादा मजबूत है। क्योंकि वोटरों का रुझान बीजेपी उम्मीदवार के प्रति ज्यादा दिखा। इस वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी के पति की अच्छी पकड़ का फायदा मिल सकता है।
वार्ड 119 में बीजेपी से संगीता करोल व कांग्रेस की उम्मीदवार रेखा मीणा के बीच सीधा मुकाबला है। क्योंकि दोनों परिवारों की इस क्षेत्र में सक्रियता है। इस वजह से समर्थक ज्यादा खुलकर सामने नहीं आ रहे है। यहां पर दोनों पार्टियों के ही परम्परागत वोट डायवर्ट हुए है।
वार्ड 120 में कांग्रेस का उम्मीदवार छोटू राम टेलर बीजेपी के नानक राम मीणा से बढ़त में है।
वार्ड 121 से बीजेपी के खेमचंद शर्मा व कांग्रेस के सुभाष शर्मा की गणित पूर्व पार्षद मोहल लाल मीणा व इंद्रा मीणा सहित दो और निर्दलीय उतरने से चुनावी मुकाबला रोचक हो गया।
वार्ड 122 से कांग्रेस के जीतने की संभावना है, क्योंकि पूर्व पार्षद की पत्नी संतोष देवी व बीजेपी से छोटा देवी मौर्य मैदान में है। पूर्व पार्षद की छवि का सीधा कांग्रेस उम्मीदवार को फायदा मिलेगा।
वार्ड 123 से बीजेपी का उम्मीदवार रामकिशोर सोयल मजबूत स्थिति में है, वहीं यहां से कांग्रेस का पार्षद प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा है।
वार्ड 124 में कांग्रेस से निशा शर्मा व बीजेपी से विमला शर्मा की गणित बीजेपी के बागी आशा शर्मा ने बिगाड़ी हुई है, यहां तीन और निर्दलीय मैदान में है, इसलिए इस वार्ड में कुछ भी होने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kOcYz9
0 Comments