पुलिस थाने में शुक्रवार देर रात युवक का अपहरण कर साढे़ सात लाख रुपए के गहनों की लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीकर निवासी विनय प्रकाश पुत्र गिरधारी लाल ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसका मुनीम चिंटू पुत्र ओमप्रकाश सोनी निवासी सीकर 22 अक्टूबर को रात साढे आठ बजे भैरुजी मोड़ पर रींगस से सीकर जाने वाली बस में चढ रहा था।
इस दौरान कार में सवार दो जनों ने मुनीम का अपहरण कर लिया। मुनीम के पास करीब साढे सात लाख रुपये की कीमत की 144.520 ग्राम की सोने की बालियां, 55.700 मिलीग्राम शुद्ध सोना आदि लूटकर ले गए। पिंटू यह सामान चौमू व जयपुर से लेकर आया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ooE55Z
0 Comments