किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां रविवार को सीकर आएंगे। सवा सौ से ज्यादा जगहों पर रणवा का स्वागत होगा। इन कार्यक्रमों में सांसद, पूर्व विधायक शामिल होंगे। कोरोना गाइड लाइन के तहत स्वागत सभा का आयोजन नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी ने बताया कि किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रविवार सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे।
चौमू, सरगोठ, सिमारला मोड, रींगस पुलिया, ठीकरिया, बावड़ी, मण्डा मोड, पलसाना, रानोली, त्रिलोकपुरा, गोरिया, बाजौर, रामू का बास, गोकुलपुरा, रीको तिराहा, मंडी के सामने, बजरंग कांटा, कल्याण सर्किल, जाट बाजार, रामलीला मैदान, पोलोग्राउण्ड, राणी शक्ति सर्किल, चौधरी चरण सिंह सर्किल, रामेश्वरम रेजीडेंसी सहित अन्य स्थानों पर स्वागत होगा। जगह-जगह तोरण द्वार सजाए जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37DVceb
0 Comments