भवन के लिए भामाशाह ने दी सवा बीघा जमीन

ग्राम पंचायत मंगलाना से पृथक कर नव गठित ग्राम पंचायत गुढा में पंचायत भवन निर्माण के लिए भामाशाह ने भूमि दान की है। ग्राम गुढा निवासी सुखाराम कड़वा पुत्र बोदू राम कड़वा ने सवा बीघा जमीन दान की है। यह भूमि ग्राम गुढा से 2 किमी की दूरी पर है।

भूमि दानदाता का ग्राम पंचायत के मौजीज लोग बीरमाराम बेड़ा, हनुमान कड़वा, बालूराम गुर्जर, गिरधारी राम डूडी, ताराचंद शर्मा, भैरूराम कड़वा, श्रवण गुर्जर ने आभार प्रकट किया। भूमि दानदाता भूतपूर्व सैनिक है तथा कई अवसर पर समाज सेवा में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oq2W9r

Post a Comment

0 Comments