समान अपराध, समान न्याय व समान दंड के तहत समान कानून की पालना के लिए देव सेना द्वारा जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में 17 अक्टूबर को अड्डा बयाना में एमबीसी समाज की महापंचायत के बाद 24 घंटे के भीतर कोरोना में 100 से अधिक लोगों की मीटिंग होने पर एफआईआर दर्ज करके त्वरित प्रतिक्रिया का उदाहरण देकर प्रशासन के किए कार्य को सराहा गया। वहीं नेताओं द्वारा खुले मंच पर काेरोना नियमों को तोड़ने व धरना प्रदर्शन करने को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान परसाराम, धन्नाराम गुर्जर, भागीरथ गुर्जर, मलाराम, हिमांशु, रामस्वरुप, आशाराम, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3krxF3A
0 Comments