राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जयपुर की बुटाटी शाखा के सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने शुक्रवार को बुटाटी बैंक शाखा प्रबंधक को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर नियोक्ता निर्धारित करने व अन्य समस्याओं का त्वरित हल करने की मांग की है। वहीं मांगें नहीं माने जाने पर बहिष्कार व असहयोग आन्दोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला नागौर के बुटाटी शाखा के व्यवस्थापक कुनाराम डूकिया, गाजू व्यवस्थापक भंवरपूरी, राजेन्द्र विश्नोई पुनास, सुरेश आसोपा ढाढरिया, रामकिशोर रेन, जसाराम कुचेरा, मुकेश महिमा सांवलियावास, हरिराम दत्ताणी, सुरजन बोला चौलियास, ओमप्रकाश बोला सारसण्डा आदि ने संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन शाखा प्रबंधक ललित को सौंपा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31DUny5
0 Comments