गनोड़ा के दुकवाड़ा गांव में खेत में लगी आग से मक्का की फसल जली

गनोड़ा के पास स्थित दुकवाड़ा गांव के बोदला पाड़ा में सोमवार शाम के समय खेत में पड़ी मक्के की फसल में आग लग गई। जिससे मक्का की फसल जलकर राख हो गई।
दुकवाड़ा के बोदला पड़ा निवासी गौतम पिता वागजी के खेत में मक्के की कटी हुई फसल रखी हुई थी। सोमवार शाम अचानक इस फसल में आग लग जाने के कारण पूरी फसल तबाह हो गई। आग लगने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने जलती फसल पर पास के हैंडपंप एवं कुएं से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maize crop burnt by fire in farm in Dukwara village of Ganora


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TsX69m

Post a Comment

0 Comments