काेटा डेयरी प्रशासन ने भी दिवाली की तैयारी शुरू कर दी है, बूथाें पर मिलेगी मिठाई

दिवाली पर कोटावासियों के लिए काेटा डेयरी मिठाइयां लेकर आ रही हैं। त्यौहार के मौके पर डेयरी बूथों पर विभिन्न मिठाइयां ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी। काेटा डेयरी प्रशासन ने भी दिवाली की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार दिवाली पर शहर के कुछ चुनिंदा डेयरी बूथों पर उपभोक्ताओं को मिठाई भी मिलेगी। जिसमें गुलाब जामुन, रसगुल्ला, सोहन पपड़ी और राजभोग शामिल है। यह प्रोडक्ट्स बीकानेर उरमूल डेयरी से मंगवाए है। इसमें राजभोग और सोहन पपड़ी पहली बार शामिल की है।

डेयरी एमडी श्यामबाबू वर्मा ने बताया कि डेयरी ने बीकानेर से अब तक करीब 5000 किलाे विभिन्न मिठाइयां मंगवाकर डेयरी बूथाें के माध्यम से शहरवासियाें काे उपलब्ध करवा दी है। अभी दाे हजार किलाे मिठाई काे और ऑर्डर दिया है। मांग के अनुसार डेयरी बूथाें पर मिठाई उपलब्ध करवाई जाएगी। उपभोक्ता की डिमांड के अनुसार मिठाइयां अन्य बूथों पर भी मुहैया करा दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IZarnB

Post a Comment

0 Comments