वित्तीय स्वीकृति के बाद भी ढाई साल से बंद थी फाइल, अब खुली; कॉलेज शिक्षा में शिक्षक बन सकेंगे प्रोफेसर

वित्तीय स्वीकृति के बावजूद ढ़ाई साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे एसोसिएट प्रोफेसर अब प्रोफेसर बन सकेंगे। कॉलेज आयुक्तालय ने मंगलवार को आदेश जारी कर योग्य एसोसिएट प्रोफेसरों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्राचार्य को जमा कराना होगा। प्राप्त आवेदन पत्रों को प्राचार्य 18 नवंबर तक संबंधित नोडल महाविद्यालय में जमा कराएंगे।


आवेदनकर्ता को एपीआई आधारित तीन केटेगरी में सूचनाएं, भरकर आवेदन पत्र में एपीआई स्कोर का अंकन करना होगा। आवेदनकर्ता को केवल पीएचडी का प्रमाण पत्र ही संलग्न करना होगा। इसके अतिरिक्त अन्य शैक्षणिक योग्यताएं और जाति प्रमाण पत्र संलग्न नहीं करने। आदेश में पदों की संख्या का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि प्रोफेसर के पहले स्वीकृत हो चुके 477 पदों पर ही पदोन्नति होगी।

दैनिक भास्कर ने 23 अक्टूबर को ढाई साल से पदोन्नति का इंतजार : कॉलेज शिक्षा में पदनाम बदले, वित्तीय स्वीकृति जारी, फिर भी शिक्षक नहीं बन पा रहे हैं प्रोफेसर शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाता था। खबर प्रकाशित होने के बाद कॉलेज आयुक्तालय के अधिकारियों ने इस मामले की बंद पड़ी फाइल को खंगाला और उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा। सरकार से अनुमति मिलते ही कॉलेज आयुक्तालय ने प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के लिए आदेश जारी कर दिया। जांच के बाद नोडल केंद्र आवेदन पत्रों को 25 नवंबर तक कॉलेज आयुक्तालय भिजवाएंगे।


आदेश के अनुसार एक अप्रैल 2018, 1 अप्रैल 2019 और 1 अप्रैल 2020 को पात्र एसोसिएट प्रोफेसर कॉलेज प्राचार्य के जरिए आवेदन कर सकेंगे। रुक्टा (राष्ट्रीय) के महामंत्री डॉ. नारायण लाल गुप्ता का कहना है कि कॉलेज शिक्षा में प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की हमारी वर्षों पुरानी मांग पुरी हुई है। सरकार के इस आदेश की सराहना करते हुए अब संगठन मांग करता है कि पदोन्नति की इस प्रक्रिया को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए। ताकि पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34wFjUO

Post a Comment

0 Comments