कलेक्टर साइकिल पर सीवरेज का काम देखने निकले,5 किमी में 50 जगह रुके

भीलवाड़ा शहर की सफाई व्यवस्था और सीवरेज लाइन डालने के लिए आरयूआईडीपी व ठेकेदार की ओर से की जा रही अनदेखी काे देखने के लिए कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते मंगलवार काे शहर के दाैरे पर निकले। भीलवाड़ा शहर में अब तक के इतिहास में पहली बार काेई कलेक्टर साइकिल लेकर दाैरे पर निकले। कलेक्टर ने नकाते ने करीब 5 किलाेमीटर साइकिल पर दाैरा किया।

इस दाैरान अधिकारी गाड़ियां लेकर उनके साथ चल रहे थे। पांच किलाेमीटर में नकाते करीब 50 जगह रुके अाैर गंदगी, सड़काें पर खुले मैन हाॅल और सीवरेज के अव्यवस्थित काम काे देखकर नगर परिषद व आरयूआईडीपी के अधिकारियाें काे फटकार लगाई। कलेक्टर नकाते ने अफसराें से कहा कि मैं सप्ताह में तीन बार शहर में दाैरे पर निकलूंगा। मंगलवार काे जैसी स्थिति मिली है वैसी अगली बार मिली ताे सभी अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

अफसराें का दावा दाैरे के बाद सुधारी व्यवस्था
नगर परिषद, जलदाय विभाग के अधिकारियाें का दावा है कि कलेक्टर के दाैरे के बाद जहां-जहां उन्हाेंने अव्यवस्थाएं बताई वहां पर व्यवस्थाअाें में सुधार कर दिया गया। जहां गंदगी थी वहां दोपहर तक पूरी तरह से सफाई कर दी गई। कचरे से अटी पड़ी नालियों में सफाई के बाद गंदा पानी सड़क पर अाना बंद हाे गया। दो जगह जलापूर्ति की लाइनों में टूट-फूट थी जो दोपहर बाद सही कर दी गई।

आजाद चाैक बनेगा नाे व्हीकल जाेन
कलेक्टर नकाते ने दाैरे के दाैरान नगर परिषद आयुक्त को अावारा मवेशियाें काे गायों से हटाने और आजाद चाैक को नो व्हीकल जाेन करने के भी आदेश दिए। त्यौहारों को देखते हुए सफाई व्यवस्था चाक चाैबंद रखने और सड़कों के पेचवर्क करने के निर्देश भी दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Collector came to see sewerage work on bicycle, stopping 50 places in 5 km


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e2CAWe

Post a Comment

0 Comments