ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मेरी सहेली अभियान शुरू

इंडियन रेलवे ने ट्रेनों में महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए मेरी सहेली अभियान शुरू किया है। इसके लिए आरपीएफ की महिला विंग को तैयार किया गया है। जो ट्रेनों में महिलाओं से हाल-चाल पूछेंगी और सुरक्षा प्रदान करेेगी। कोटा होकर चलने वाली मुंबई-जयपुर सुपर फास्ट और बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस में भी यह सुविधा प्रदान की जा रही है। महिलाएं यात्रा के दौरान कोई समस्या होने पर आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 800 3490 726 व 182 पर सूचना दे सकती हैं।

मेरी सहेली अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल की महिला टीम महिला यात्रियों को जागरूक भी करेंगी और अकेले सफर कर रही महिला यात्रियों से जानकारी लेंगी। कोटा में भी इस अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि कोटा होकर चलने वाली प्रत्येक ट्रेन में सवार महिला यात्रियों को अटेंड कर महिला विंग की सदस्य उनका सीट नंबर व अन्य जानकारी नोट कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oveEzH

Post a Comment

0 Comments