बागियों पर कार्रवाई के नाम पर कांग्रेस ने खानापूर्ति की

निगम चुनावों में बागियों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का असमंजस बरकरार है। सोमवार को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह ने बयान दिया कि करीब 25 से ज्यादा बागियों को पार्टी से निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लेकिन इसके 24 घंटे बाद भी कांग्रेस यह बताने की स्थिति में नहीं है कि उसने किन लोगों को बागी मानते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया।


खाचरियावास ने कहा कि हमने यह विधायकों व ब्लॉक अध्यक्षों पर छोड़ दिया है कि वे अपने क्षेत्र में बागी होकर चुनाव लड़ रहे पार्टी पदाधिकारियों की सूची एकत्र कर ले। खाचरियावास ने कहा कि हमने हैरिटेज व ग्रेटर में चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के बागियों को निलंबित मान लिया है, लेकिन पार्टी इनके नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहती।

दरअसल पिछले दिनों भाजपा ने निगम चुनावों में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद कांग्रेस पर भी इसी तरह की कार्रवाई को लेकर दबाव दिखा। कांग्रेस को यह डर सता रहा है कि यदि अभी से बागियों पर कार्रवाई कर दी जाती है तो ये भाजपा के खेमें में जा मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34xjbtp

Post a Comment

0 Comments