2 वार्डाें में निर्दलीयाें का समर्थन करेगी बीजेपी, बागियाें काे आज 11 बजे तक की माेहलत

बीजेपी नेताओं की लाख कोशिशों के बावजूद बड़ी संख्या में बागी मैदान में डटे रह गए। निगम चुनाव में नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद भी जब इन्होंने नाम वापस नहीं लिए तो पार्टी के बड़े नेताओं की एक स्थान पर गुप्त मंत्रणा हुई। तय किया गया कि बागियों को एक और मौका दिया जाए। अब बागियों को कहा गया है कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक चुनाव मैदान से हटकर रिटायर हो जाएं और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा कर दें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो इन सभी को पार्टी छह साल के लिए निष्कासित करेगी।

इन सभी मुद्दों पर गुरुवार को बीजेपी के चुनाव समन्वयक राजेंद्र राठौड़, कोटा उत्तर चुनाव प्रभारी किरण माहेश्वरी, कोटा दक्षिण चुनाव प्रभारी अर्जुन लाल मीणा, सह प्रभारी आनंद गर्ग, बीजेपी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी आदि ने प्रेस काॅन्फ्रेंस की। इन नेताओं ने कहा कि दोनों निगमों के 148 वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि दो वार्डों में अधिकृत प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने भाजपा की विचारधारा वाले निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय किया गया है। कोटा दक्षिण के वार्ड 43 में शबीना और कोटा उत्तर के वार्ड 30 में पूजा यादव को बीजेपी ने समर्थन देने का फैसला किया है। इन दोनों ही वार्डों से बीजेपी प्रत्याशियों के पर्चे रद्द हो गए थे। वार्ड 30 से निर्दलीय उम्मीदवार पूजा यादव ने गुरुवार शाम को ही पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की मौजूदगी में बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण की।
बागियों को बड़े नेताओं ने सपोर्ट किया तो खामियाजा भुगतना होगा
राजेंद्र राठौड़ व किरण माहेश्वरी ने कहा कि बीते दो दिन में हमारे निर्दलीय प्रत्याशियों को खूब समझा लिया, उन्हें हर तरह से बैठाने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी यदि वे नहीं मानते तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। राठौड़ ने एक और बात जोर देकर कही कि यदि किसी विधायक-पूर्व विधायक, पदाधिकारी या पूर्व पदाधिकारी ने ऐसे लोगों को सपोर्ट किया तो हम उसकी तथ्यात्मक रिपोर्ट लेकर प्रदेश को अवगत कराएंगे और उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कोटा में पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पार्टी ने दिया आज सुबह तक रिटायर होने का विकल्प दिया


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31yFzAU

Post a Comment

0 Comments