स्टेशन पर 1 नंबर ट्रैक पर आ गई डबल डेकर ट्रेन, प्लेटफॉर्म पर 75 हजार का नुकसान

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे डबल डेकर गुड्स ट्रेन के गुजरने के दौरान शेड का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरएन जाट व वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर एसके लुहाडिया समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद ट्रेन को धीरे-धीरे पीछे यार्ड में ले जाया गया। वहां से डबल डेकर ट्रेन के लिए आरक्षित ट्रैक से ट्रेन काे रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर डबल डेकर ट्रेन एक नंबर ट्रैक से गुजर रही थी। ट्रेन जैसे ही रेलवे सुरक्षा बल थाने के सामने पहुंची तथा आगे बढ़ने लगी तो यहां पर ऊपर लगे शेड ट्रेन से टकराकर टूटने लगे। इसे देखकर स्टेशन पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारी प्लेटफार्म पर पहुंचे।

इसके बाद ट्रेन को सावधानी से धीरे-धीरे पीछे यार्ड में ले जाया गया। वहां से ट्रेन अपने आरक्षित ट्रैक से होते हुए गुजर गई।

डबल डेकर ट्रेन के लिए आरक्षित है ट्रैक
रेलवे सूत्रों के अनुसार डबल डेकर ट्रेन की हाइट अधिक होने से स्टेशन पर इसके लिए ट्रैक नंबर 4, 5 व 6 आरक्षित हैं, लेकिन, गुरुवार दोपहर को इस ट्रेन को एक नंबर ट्रैक पर ले लिया गया। इससे यह घटना हुई। गनीमत यह रही कि ट्रेन आगे नहीं बढ़ी अन्यथा महज कुछ दूरी पर ही स्थित ओवरब्रिज को भी नुकसान हो सकता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Double decker train reached the number 1 track at the station


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FQrZ47

Post a Comment

0 Comments