महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले के 2873 आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्राें पर बच्चाें के लिए अब घर-घर वर्क बुक से लेकर किताबाें का वितरण किया जाएगा। जयपुर मुख्यालय की ओर से इनके लिए पाठ्य सामग्री पहुंच चुकी है। समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशक की ओर से बच्चाें की उम्र के अनुसार वर्कबुक, किलकारी, उमंग तरंग, आंकलन फाेरमेंट के अलावा मेरी फुलवारी टेक्स्ट बुक विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय से परियाेजना में पहुंचा दी है।
इन्हें सीडीपीओ कार्यालयाें के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चाें के लिए घर-घर उपलब्ध करवाया जाएगा। जानकारी अनुसार विभाग की ओर से यह प्राेसेस काेविड-19 के देखते हुए इनका वितरण घर-घर हाेगा। जबकि पहले यह बुक्स केंद्राें पर ही रहती हैं। लेकिन, अब पहली बार इन्हें वितरण करवाया जाएगा।
विभाग की ओर से बच्चाें के लिए किलकारी, उमंग, तरंग, टेक्स्ट बुक आ चुकी है। जिन्हें आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्राें पर भिजवाया जा चुका है। जिन्हें बच्चाें काे वितरण करवाया जाएगा।
-दुर्गा सिंह उदावत, सीडीपीओ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Cnz8M
0 Comments