उपखण्ड व तहसील परिसर में राज्यमंत्री भजन लाल जाटव ने शुक्रवार बतौर मुख्य अतिथि विभागवार कार्याें का शिलान्यास व उद्घाटन किया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने की। राज्यमंत्री जाटव ने उपखण्ड व तहसील परिसर पर जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंयायती राज विभाग के 9 कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 2 उपकेन्द्र इटामडा व मैनापुरा निर्माणाधीन भवन शिलान्यास तथा जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के आरओ प्लाटों जिनमें गांव आजनहेडा, बड़ी नगरिया व छोटी नगरिया, नंगला धवला, महमदपुर, मूंसेपुर तथा निठार की पुनर्गठित पाइप जल योजना व राउमावि झारौटी में 32 लाख 12 हजार,छौंकरवाड़ा कलां में 14 लाख 50 हजार रुपए लागत के नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया।
इस मौके पर राज्यमंत्री जाटव ने कहा कि केन्द्र की सरकार द्वारा हाल ही लाए कृषि बिल को उन्होंने काला बिल की संज्ञा देते कहा कि भाजपा किसान विरोध पार्टी है और वह बडे़-बडे़ उद्योगपतियों के कहने पर किसान विरोधी कार्य कर किसान को गर्त में धकेलना चाहती है। राज्य सरकार इस बिल का विरोध करते हैं और इसे किसी भी हाल में लागू नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें लाठी व डण्डे खाने पडे़।
नए कृषि बिल की जानकारी देते बताया कि इस बिल में कहीं भी किसान की उपज को केन्द्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदने का जिक्र नहीं है। पूर्व में उनकी सरकार में किसान की फसल का 25 प्रतिशत हिस्सा व्यापारी भंडारण कर सकता था। लेकिन बिल में कितना भी भंडारण की खुली छूट है। इसमें यार्ड के बाहर कितना ही खरीद व बेचान किया जा सकता है। जिससे किसान की रीढ़ टूट जाएगी।
इस मौके पर एसडीएम रामकिशोर मीना, तहसीलदार जीआर बैरवा, ईओ मनीष गौर, बीसीएमओ डाॅ बीएल मीना, तोताराम गुर्जर, उप चेयरमैन चन्द्रभान सैनी, पार्षद प्रकाश जाटव, वैर पालिका चेयरमेन मंजू मुकेश सैनी, उप प्रधान महेश मीना,सुगर सिंह खेर्रा, नायब तहसीलदार अजय कुमार मीना, बृजेश सिंह, छौंकरवाडा सरपंच फूलवती आदि मौजूद रहे। संचालन दीन बन्धु मिश्रा व संजीत जैमन ने किया।
छौंकरवाड़ा के राजकीय विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा बनवाए गए कमरों का उद्घाटन कार्यक्रम राज्यमंत्री भजनलाल जाटव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अध्यक्षता सरपंच फूलवती ने की और विशिष्ट अतिथि कुंवर किशन सिंह ने की जहां प्रधानाचार्या अनु चौधरी के साथ विद्यालय के स्टाफ ने राज्यमंत्री का चांदी का मुकुट व साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FYCmDc
0 Comments