काेराेना संक्रमण पर संवाद की कड़ी काे आगे बढ़ाने के लिए मुखयमंत्री अशाेक गहलाेत ने प्रदेश के सभी विधायकाें काे पत्र लिखा है। गहलोत ने अपने पत्र में सभी पार्टियों के विधायकगणों को कोरोना के बारे में विशेषज्ञों द्वारा दी गईं नयी जानकारियां साझा की हैं।
उन्हाेंने यूरोप में आयी कोरोना की दूसरी लहर का जिक्र करते हुए सभी विधायकों से सावधानी बरतने और लोगों के बीच इस बीमारी को लेकर जागरुकता लाने की अपील की है। गहलोत ने सभी विधायकों को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन’ और ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है।
गहलाेत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में राजस्थान सरकार ने शानदार प्रबंधन किया है। इसी का नतीजा है कि राज्य की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है और मृत्युदर 1 प्रतिशत से नीचे आ गई है। अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण पर 150 से ज्यादा समीक्षा बैठकें की हैं। इनमें सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मगुरुओं, विशेषज्ञों, भामाशाहों और आमजन के साथ चर्चा की गई। इस दौरान गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से संवाद भी किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ttds1p
0 Comments