कोरोना के 70 राेगी मिले, कोविड अस्पताल में भर्ती 5 मरीजों की मौत हुई, अब मरीजों की संख्या बढ़कर 10556 हो गई है

कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को कोरोना के 70 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 10556 हो गई है। कोविड अस्पताल में 2 महिलाओं सहित 5 व्यक्तियों की मौत हो गई है। सरकारी रिकॉर्ड में एक भी मौत नहीं दर्शाई गई है।

एमबीएस अस्पताल में गुरुवार को कोरोना के 5 नए रोगी मिले। इनमें से दो मरीज इंडोर के व 3 मरीज आउटडोर के शामिल हैं। आउटडोर में आए मरीज खांसी-जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे थे। कोविड अस्पताल में गुरुवार को गढ़पुरा निवासी 50 वर्षीय महिला, बूंदी की 64 वर्षीय महिला की मौत हुई है। स्टेशन निवासी 70 वर्षीय पुरुष, आकाशवाणी कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय पुरुष, बूंदी जिले के केपाटन निवासी 74 वर्षीय पुरुष ने कोविड अस्पताल में दम तोड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona received 70 ragi, 5 patients died in Kovid Hospital, now the number of patients has increased to 10556


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34nkWJL

Post a Comment

0 Comments