आकस्मिक निरीक्षण; ख्यालीवाला पीएचसी में अव्यवस्थाएं लालगढ़ सीएचसी में प्रभारी सहित पांच कर्मचारी गैर हाजिर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. वासुदेव मिश्रा व सीएमएचओ डॉ. गिरधारी मेहरड़ा ने गुरुवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें पीएचसी ख्यालीवाला में अव्यवस्थाएं मिली। सीएचसी लालगढ़ में प्रभारी सहित 5 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार और गैर हाजिर कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य नोडल अधिकारी डा. मिश्रा और सीएमएचओ ने अव्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं।

सीएमएचओ डॉ. मेहरड़ा एवं स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. मिश्रा ने गुरुवार को पीएचसी ख्यालीवाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना, जांच योजना, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, लैब व प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण एवं योजनाओं की समीक्षा की। यहां प्रसव कक्ष के बाहर अव्यवस्था पर संबंधित कार्मिकों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। संबंधित एएनएम को नोटिस दिया गया एवं प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से निरीक्षण करें। कोल्ड चैन कक्ष में व्यवस्थाएं सुचारू मिली लेकिन तापमान रजिस्टर संधारण नहीं होने पर एलएचवी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके बाद अधिकारियों ने सीएचसी लालगढ़ का निरीक्षण किया। यहां अवकाश पर रोक के बावजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव, एलएचवी वलसमा, शरणजीत कौर, मेल नर्स सुभाष व यूडीसी योगेश सेठी अवकाश पर मिले। इस पर संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ड्यूटी रोस्टर रजिस्टर नहीं होने पर सीएचसी प्रभारी को नोटिस दिया गया। दवा केंद्र में दवा कम होने की वजह से नोडल अधिकारी ने तत्काल दवाओं की पूर्ति के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Casual inspection; Disruptions at Khyaliwala PHC, five employees including in-charge at Lalgarh CHC non-attendant


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hn9S6l

Post a Comment

0 Comments