बिना मास्क घूम रहे लोगों को पहनाएं मास्क, दी जानकारी, आयुक्त ने मास्क वितरण के लिए वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जागरूकता जन आन्दोलन के तहत शुक्रवार को शहर के अलग-अलग जगहों पर मास्क वितरित किए गए। आयुक्त जोधाराम बिश्नोई द्वारा मास्क वितरण वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिसके द्वारा शहर के कुम्हारी दरवाजा, गणेश बावड़ी, पुराना हॉस्पिटल से होते हुए नया दरवाजा, बंशीवाला मंदिर क्षेत्र में रवि लावा कार्मिक द्वारा मास्क वितरित किए गए। वहीं नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यशाला द्वारा बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों को रोको टोको अभियान के तहत समझाइश कर मास्क पहनाए।

इस दौरान लोगों को मास्क पहनने, सामजिक दूरी की पालना, साबुन से बार बार हाथ धोने का संदेश दिया। इसी तरह शहर के नया दरवाजा क्षेत्र में साफ सफाई करवाई गई। कार्यक्रम में आयुक्त बिश्नोई, महेन्द्र शर्मा निजी सहायक, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार, विजय बारासा, रवि लावा एवं दिनेश बिश्नोई, कैलाश आचार्य, मुकेश वैष्णव व वस्त्र व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मोहब्बत राम द्वारा 500 मास्क वितरण किए गए।
नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक
कोरोना जागरूकता जन आंदोलन के तहत शुक्रवार को शहर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। आयुक्त के निर्देशानुसार शहर के माही दरवाजा, नकास गेट, राठौड़ी कुआं, अहिंसा सर्किल, नया दरवाजा सहित कही जगहों पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम किए गए। मारुत नारायण सेवा संस्थान के कार्यक्रम प्रभारी स्वरूप देहरा ने बताया कि नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में लोक कलाकार मदनलाल, रामनिवास, त्रिलोक, बजरंग व राकेश ने अपनी प्रस्तुति दी। शहर के लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मास्क पहने रखने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का संदेश दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mnGYSZ

Post a Comment

0 Comments