मकराना उपखंड अधिकारी सैय्यद शिराज अली जैदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्राें में मृत्युभोज जैसी सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है। सरपंच से लेकर वार्डपंच खुद संबंधित व्यक्ति के घर जाकर उसे मृत्युभाेज के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर फिजूल खर्ची राेकने के लिए प्रेरित करें। एसडीएम जैदी गुरुवार काे ग्राम पंचायत बूडसू स्थित आईटी सेवा केंद्र में आयाेजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद उपस्थित सरपंचाें व वार्डपंचाें सहित ग्रामीणाें काे संबाेधित कर रहे थे।
एसडीएम जैदी ने कहा कि मृत्युभाेज पर राेक लगाने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं। इस कारण यह कानूनी रूप से भी अपराध है। स्थानीय जनप्रतिनिधियाें व ग्रामीणाें के सहयाेग से इस पर अंकुश संभव है। इस दाैरान एसडीएम जैदी ने जनप्रतिनिधियाें काे मृत्युभाेज जैसी सामाजिक बुराई पर खर्च किए जाने वाले रुपयों काे अस्पताल, शिक्षा सहित जनसेवा व जरूरतमंद की मदद में खर्च करने के लिये ग्रामीणाें काे प्रेरित करने पर जाेर दिया।
उन्होंने कहा कि इससे एक तरफ जहां मृत्युभोज जैसी सामाजिक बुराई पर हाेने वाली फिजुल खर्ची रुकेगी, वहीं दूसरी तरफ जरूरतमंद काे मदद मिलने से अधिक पुण्य मिलेगा व अपनाें की यादें भी लम्बे समय तक स्मृति में रहेगी। इस दाैरान एसडीएम जैदी ने उपस्थित लोगों को मृत्युभाेज नहीं करने के लिए संकल्प पत्र भरकर जमा कराने के लिए भी प्रेरित किया।
रास्ता खोलो अभियान के बारे में भी दी जानकारी
तहसीलदार दिनेशकुमार शर्मा ने कलेक्टर को रास्ता खाेलाे अभियान, श्मशान भूमि आंवटन आदि की जानकारी देकर ग्रामीणाें व जनप्रतिनिधियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। विकास अधिकारी महावीर बांगड़ा ने ग्राम पंचायताें में विकास कार्याें की जानकारी ली। इस दाैरान मुकेश पारीक ने एसडीएम काे बूड़सू के मोहल्लों में पानी की समस्या से अवगत कराया।
इस माैके पर मकराना तहसीलदार दिनेश कुमार शर्मा, विकास अधिकारी महावीर बांगड़ा, बूड़सू सरपंच महावीर कूंकणा, बरवाली सरपंच महेश जांगिड़, सफेड बडी सरपंच नरेन्द्र सिंह, गेलासर सरपंच दिलीप सिंह, देवरी मांगीलाल बुरड़क, कूकड़ोद सरपंच बिदामी देवी, श्रवणराम मेघवाल, मुकेश पारीक, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप, राेजगार सहायक हेमाराम भाकर, बूडसू पटवारी आर्यन ढालिया, कनिष्ठ सहायक आरती, कूकडाेद बीडीओ प्रेमसिंह, बूडसू पीईईओ मामराज सिंह, हनुमान वैष्णव, कृषि विभाग के राजेन्द्र पारीक मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35rRm5g
0 Comments