मण्डल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा ग्रेडिंग कर होगा चयन

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा संगठन से संबद्ध पंजीकृत युवा मंडलों को दिए जाने वाला श्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार 2020-21, जिसमें रूपए 25000 की राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाना है इसके लिए आवेदन पत्र 30 अक्टूबर 2020 तक आमंत्रित किए गए है।

जिला युवा समन्वयक सुरमयी शर्मा ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन से प्राप्त मार्ग निर्देशिकानुसार युवा मण्डल द्वारा वित्त वर्ष 2019-20 में आयोजित की गई। गतिविधियों के आधार पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा ग्रेडिंग कर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।

युवा मण्डल द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, व्यावसायिक प्रशिक्षण, साक्षरता, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद कार्यक्रमों, सामुदायिक सम्पति का निर्माण, अल्प बचत, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता कार्यक्रम, केन्द्र द्वारा आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता एवं राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय दिवस सप्ताह आदि क्षेत्रों में किए गए कार्यों को मद्देनजर रखकर श्रेष्ठ युवा मण्डल के पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।

वर्ष 2019-20 के अतिरिक्त अन्य वर्षों में की गई गतिविधियों की गणना पुरस्कार के लिए नहीं की जाएगी। मण्डल के सोसायटी एक्ट में पंजीयन होना अनिवार्य है। आवेदक मण्डल द्वारा विगत दो वर्षो में इसके लिए आवेदन नहीं किया होना चाहिए। जिला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ युवा मण्डल का आवेदन पत्र राज्य स्तरीय चयन के लिए भी अग्रेषित किया जाएगा।

राज्य स्तर पर पुरस्कार राशि प्रथम स्थान के लिए रुपए 75000 का एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को क्रमश रुपए तीन लाख, एक लाख एवं पचास हजार की राशि का प्रावधान है। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप केन्द्र के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। विलम्ब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hmcvpz

Post a Comment

0 Comments