48 मेधावी बेटियाें को आज निशुल्क देंगे टेबलेट, 48 मेधावी बेटियाें को आज निशुल्क देंगे टेबलेट

जोधपुर के उत्कर्ष क्लासेस की तरफ से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को नागौर के 48 मेधावी बेटियों को निशुल्क टेबलेट वितरित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार क्लासेस के फाउंडर एवं सीईओ निर्मल गहलोत ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के सभी जिलों की प्रतिभावान 1 हजार बालिकाओं को टेबलेट वितरित करेंगे।

जानकारी के अनुसार नागौर के जिला मुख्यालय स्थित शारदा बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय शारदापुरम में शनिवार दोपहर 12.15 बजे से टेबलेट वितरित किए जाएंगे। साथ ही बालिकाओं काे न केवल निशुल्क टेबलेट देंगे, साथ ही आजीवन निशुल्क डिजिटल शिक्षा ऑनलाइन काेर्स के माध्यम से करवाने की व्यवस्था भी उत्कर्ष क्लासेस द्वारा की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31EBTgS

Post a Comment

0 Comments