वैर में आवारा जानवर से बचने के लिए कुएं पर चढ़ा बालक, गिरने से मौत

वैर से बिचपुरी पट्टी में होकर गुजर रहे स्टेट मेगा हाईवे 45 पर सड़क के बीचो-बीच एक कुएं में आवारा पशु से बचने के प्रयास में 8 वर्षीय बालक की गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना वैर के सीआई हरलाल मीना व हलैना थाना प्रभारी विजयसिंह छौंकर मय जाब्ते व स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में गिरे बालक पंकज पुत्र रामचन्द्र कोली की तलाश भी करवाई। लेकिन तीन घंटे तक बालक का शव नहीं मिल सका। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने बालक को कुएं में रेस्क्यू कर मासूम के शव को बाहर निकाला।


पंकज पुत्र रामचंद्र कोली अपने 2 अन्य साथियों के साथ करीब साढ़े 6 बजे टेसू की फेरी से लौट रहा था। जहां सामने से आ रहे आवारा जानवर से बचने के प्रयास में सड़क के बीच में बने कुएं पर चढ़ गया और 2 साथी नीचे खड़े रह गए। इस दौरान पंकज असंतुलित होकर कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही भरतपुर सांसद रंजीता कोली भी मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बात की और घटना की जानकारी दी। सांसद कोली ने बताया कि यह स्थानीय प्रशासन की लापरवाही है। सड़क के बीचों-बीच कुंआ है इस पर स्थानीय प्रशासन ने गंभीरता से ध्यान दिया होता तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं होता। इधर, थाना प्रभारी हरलाल मीना ने बताया कि रामचंद्र पुत्र दौजीराम कोली ने मर्ग दर्ज कराई है जिसमें बताया है कि उसका पुत्र पंकज शाम को घर लौट रहा था। जहां आवारा जानवर ने उसे सीगों से कुएं में धकेल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Child climbing on well to escape stray animal in death, death by falling


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3krcb78

Post a Comment

0 Comments