खींवसर उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को आरएसएस द्वारा विजयदशमी त्यौहार को देखते हुए शस्त्र पूजा कर विजयदशमी उत्सव मनाया गया है। उपखंड क्षेत्र के ग्राम करनू, पांचला सिद्धा, माडपुरा, खींवसर कस्बा एवं ग्राम लालावास में विजयदशमी पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजा की गई है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा शस्त्र पूजा करते हुए आने वाले विजयदशमी पर्व को सादगी से मनाते हुए कोरोना वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखना व मुंह पर मास्क लगाना एवं सेनिटाइजर करते हुए विजयदशमी पर्व मनाया जाए। विजयदशमी पर्व पर कहीं पर भी भीड़ न हो और वैश्विक महामारी का ध्यान रखा जाए।
आरएसएस ने शस्त्र पूजा करते हुए हिंदुस्तान में हिंदू धर्म की रक्षा करना एवं गौ माता की रक्षा करना तथा आम महिला की सुरक्षा करना एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ पूरी ताकत से झगड़ते हुए देश की रक्षा करने का प्रण लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kqVXL5
0 Comments