मकराना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में विधायक के सान्निध्य में हुआ, आयोजन किसान चौपाल में योजनाओं की जानकारी दी

विधायक रूपाराम मुरावतिया ने गुरुवार को मकराना विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में किसानों की चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर केन्द्र सरकार द्वारा जारी किसान बिल 2020 की विस्तार से जानकारी दी। गांव चावंडिया में गीला की ढाणी में आयोजित किसान चौपाल में विधायक मुरावतिया ने कहा कि पहले अनाज मंडी में किसानों की फसलों का आधा अधूरा मूल्य मिलता था।

व्यापारी और बिचौलिया ही किसान की फसल को खा जाते थे जिससे किसान मंडी में लुटा हुआ महसूस करता था। लेकिन केन्द्र सरकार ने किसान बिल बनाकर किसान को पुरानी व्यवस्था से छुटकारा दिलाया है। उन्होंने कहा कि अब किसान के लिए अपनी फसल को देश के किसी भी शहर में बेचने की छूट है। किसान की फसल अच्छे दामों में बिकेगी तो किसान अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई करा सकेगा।

उसके घर का विकास होगा। किसान खेतों में नई-नई फसलों की वैरायटी बोकर अधिक उत्पादन करके ज्यादा मुनाफा कमा सकेगा। किसान तरक्की करेगा तभी देश उन्नति करेगा। इसके बाद शुक्रवार सुबह विधायक रूपाराम मुरावतिया ने गांव नंगवाड़ा कलां में भी किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित करके किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In many villages of Makrana Assembly constituency, the MLA was organized in connection with the program, informed about the plans in Kisan Chaupal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37y11tH

Post a Comment

0 Comments