उपखंड अधिकारी ने बुटाटी व बच्छवारी में किया निरीक्षण

उपखंड अधिकारी डेगाना मुकेश चौधरी द्वारा ग्राम पंचायत बुटाटी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डेगाना द्वारा पाइपलाइन डालने से क्षतिग्रस्त हुई रोड के रिपेयरिंग के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया एवं सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डेगाना को रोड रिपेयरिंग के संबंध में जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश प्रदान किए गए। इसके उपरांत उपखंड अधिकारी डेगाना द्वारा बुटाटी धाम मंदिर का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य भी उपखंड अधिकारी डेगाना के साथ मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी डेगाना द्वारा मंदिर प्रबंधन कमेटी को कोविड-19 गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, गौरतलब है कि बुटाटी धाम मंदिर को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन व मंदिर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से 15 नवंबर 2020 तक बंद रखने का निर्णय पूर्व में लिया जा चुका है। तत्पश्चात उपखंड अधिकारी डेगाना द्वारा ग्राम पंचायत बच्छवारी के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। जानकारी के अनुसार इस दौरान राजीव गांधी सेवा केंद्र बंद पाया गया। मौके पर ही उपखण्ड अधिकारी डेगाना ने विकास अधिकारी, पंचायत समिति, डेगाना को जिम्मेदार कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HwgC1X

Post a Comment

0 Comments